1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कार्टून शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

कार्टून शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

मनोरंजन जगत (Entertainment World) से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज 'डोरेमोन' बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। त्सुतोमु के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मनोरंजन जगत (Entertainment World) से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बच्चों के फेवरेट कार्टून सीरीज ‘डोरेमोन’ बनाने वाले डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। त्सुतोमु के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- पीएम मोदी पर भड़के विशाल ददलानी, बोले -फ्रेंड्स आज लंबी-लंबी छोड़ने का मन कर रहा है, 20 बच्चों ने आत्महत्या की तो कोई बात नहीं लेकिन साहब को गाली मत दो

‘नेशनल एनिमेशन के पिता’

त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama)  का निधन 6 मार्च 2026 को हुआ। 84 साल के निर्देशक काफी समय से बीमारियों से लड़ रहे थे। उनके फेफड़ों में कैंसर था और इस बीमारी से लंबी जंग (Losing his Battle with Cancer) के बाद वो दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ दिनों बाद ही त्सुतोमु शिबायामा अपना 85वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वो इस दुनिया से चल बसे। स्टूडियो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “शिबायामा त्सुतोमु (Tsutomu Shibayama) , एनिमेशन डायरेक्टर ने ‘डोरेमोन’ सीरीज को 20 साल से ज्यादा समय तक संभाला। उनके एनिमे इंडस्ट्री में बड़े योगदान को भी सराहा गया। जापान में उन्हें अक्सर ‘नेशनल एनिमेशन के पिता’ कहा जाता है।

निर्देशक शिबायामा ने 1984 से 2005 तक डोरेमोन के टीवी एनीमे लीड डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। अपने करियर में उन्होंने दो फिल्में डोरेमोन: नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल (1983) और नोबिता इन द वान-न्यान स्पेसटाइम ओडिसी भी निर्देशित की। वहीं, उनकी सीरीज के कई किरदार बच्चों के बीच काफी मशहूर हुए थे।

शिबायामा त्सुतोमु की जर्नी

पढ़ें :- गोकुलधाम वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहां से आया स्पाइडर मैन

शिबायामा त्सुतोमु (Shibayama Tsutomu )  ने एनिमेशन में अपनी जर्नी 1963 में टोई एनिमेशन से शुरू हुई थी। इसके बाद वह ए प्रोडक्शन (अब शिन-एई एनिमेशन) में चले गए। इतने सालों में ‘डोरेमोन’ के अलावा ‘चिबी मारुको-चान’, ‘लुपिन III’ और ‘माजिमे नी फुमाजिमे काइकेत्सु जोरोरी’ जैसे एनिमेशन कार्टून शोज को उन्होंने डायरेक्ट किया।

शिबायामा त्सुतोमू ने स्थापित की प्रोडक्शन कंपनी

साल 1978 में शिबायामा ने ओसामु कोबायाशी और मिचिशिरो यामाडा के साथ मिलकर अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स की स्थापना की, जिससे इंडस्ट्री में उनकी पकड़ और मजबूत हुई। स्टूडियो ने पुष्टि की है कि उनका अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार निजी तौर पर किया गया। एक अलग प्रार्थना सभा बाद में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...