1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BBAU में फूड पॉइजनिंग से छात्रा अनामिका की मौत, एबीवीपी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

BBAU में फूड पॉइजनिंग से छात्रा अनामिका की मौत, एबीवीपी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) लखनऊ के यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल (Yashodhara Girls' Hostel) में फूड पॉइजनिंग के कारण 'इंटिग्रेटेड बेसिक साइंस' की छात्रा अनामिका की दुखद मृत्यु हो गई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) उक्त घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) लखनऊ के यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल (Yashodhara Girls’ Hostel) में फूड पॉइजनिंग के कारण ‘इंटिग्रेटेड बेसिक साइंस’ की छात्रा अनामिका की दुखद मृत्यु हो गई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) उक्त घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है।

पढ़ें :- DUSU Election Results : अखिलेश यादव बोले- भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा

अभाविप ने इसे केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही, उदासीनता और छात्र-जीवन के प्रति संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण बताया है। जिस परिसर में छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, वहां इस प्रकार की लचर व्यवस्था का होना पूरी प्रशासनिक प्रणाली पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

अभाविप के प्रदेश मंत्री अर्पण कुशवाहा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, कि विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार की बदहाली अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मांग करते हैं कि इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच हो और संबंधित दोषी अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन को अविलंब छात्रावासों की खान-पान व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार करना होगा और मृत छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा देना होगा। अभाविप इस दुखद घड़ी में छात्रा के परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

महानगर मंत्री सरिता पाण्डेय ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “एक विद्यार्थी केवल एक संख्या नहीं होता, वह किसी परिवार के सपनों, उम्मीदों और विश्वास का केंद्र होता है इस प्रकार की घटना पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि उन व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न है, जिनका उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि इस मामले को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ लिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में किसी अन्य छात्र छात्रा को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अमरप्रीत कौर ने कहा कि,छात्र यहां अपने सुनहरे भविष्य और सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से आते हैं। लेकिन जब उन्हें यहां मूलभूत सुविधाएं जैसे शुद्ध पानी और स्वास्थ्यवर्धक भोजन तक नहीं मिलता, तो उनके सपने धूमिल हो जाते हैं। खराब व्यवस्थाओं के कारण छात्र अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार परेशान रहते हैं। अनामिका की मृत्यु के लिए सीधे तौर पर विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...