1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. JNU Election Result Live : अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की आदिति मिश्रा आगे, जानें अन्य पदों पर अब तक के रूझान

JNU Election Result Live : अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की आदिति मिश्रा आगे, जानें अन्य पदों पर अब तक के रूझान

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (Jawaharlal Nehru University Students' Union) के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार को जारी है।अभी तक सामने आ रहे रुझानों में यहां लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने चार में से तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एक सीट पर आगे है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (Jawaharlal Nehru University Students’ Union) के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार को जारी है।अभी तक सामने आ रहे रुझानों में यहां लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने चार में से तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एक सीट पर आगे है। वाम दलों के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर अपनी बढ़त बना रखी है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का उम्मीदवार महासचिव पद पर आगे चल रहा है। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी यह चुनाव लड़ा है, लेकिन एनएसयूआई बुरी तरह पिछड़ रही है और चारों में से किसी भी सीट पर मुकाबले में नहीं है। 4 नवंबर को विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान हुआ था।

पढ़ें :- BBAU में फूड पॉइजनिंग से छात्रा अनामिका की मौत, एबीवीपी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

लेफ्ट कैंडिडेंट अदिति मिश्रा 1375 वोट के साथ अध्यक्ष पद पर सबसे आगे

लेफ्ट यूनिटी की कैंडिडेट अदिति मिश्रा 1,375 वोटों के साथ प्रेसिडेंट की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, एबीवीपी के विकास पटेल 1,192 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA) को 915 और विकास (NSUI) को 341 वोट मिले हैं। अंगद सिंह (IND) को 136, राज रतन राजौरिया (BAPSA) को 180 और शिर्षवा इंदु (DISHA) को 63 वोट मिले। NOTA को 118, BLANK को 33 और इनवैलिड 52 वोट मिले।

ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर दानिश अली आगे, अनुज पीछे

लेफ्ट यूनिटी के दानिश अली 1,220 वोटों के साथ जॉइंट सेक्रेटरी की रेस में आगे चल रहे हैं। ABVP उम्मीदवार अनुज 1,118 वोटों के साथ उनके ठीक पीछे हैं। अन्य उम्मीदवारों में कुलदीप ओझा (NSUI) को 123 वोट, मनमोहन एम. (PDSU) को 234 वोट और रवि राज (CRJD) को 525 वोट मिले हैं। चल रही गिनती में आज़ाद उम्मीदवारों, BLANK वोटों और NOTA वोटों को भी शामिल किया गया है।

जनरल सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट यूनिटी के सुनील यादव आगे

पढ़ें :- Video-ABVP के कार्यक्रम में भगवा साड़ी पहन “धक-धक करने लगा” गाने पर हुआ डांस, छात्रा रोते-रोते बोली कि साड़ी पहनी थी, कहां थी अश्लीलता ?

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी कैंडिडेट सुनील यादव जनरल सेक्रेटरी पद पर आगे चल रहे हैं। राजेशवर के. डी. उनके ठीक पीछे हैं। सुनील यादव 1,107 वोटों के साथ जनरल सेक्रेटरी पद पर आगे चल रहे हैं। ABVP के राजेशवर के. डी. 1,148 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दूसरे उम्मीदवारों में गोपी के. यू. (AISF) को 162 वोट, प्रीति (NSUI) को 272 वोट और शुऐब खान (BAPSA) को 500 वोट मिले हैं। जॉइंट सेक्रेटरी, इंडिपेंडेंट, BLANK और NOTA वोटों सहित सभी चार सेंट्रल पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

किझाकूट गोपिका बाबू VP पद पर तान्या कुमारी से आगे

वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए वोटों की गिनती में लेफ्ट यूनिटी की किझाकूट गोपिका बाबू 1,736 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP की तान्या कुमारी 1,096 वोटों के साथ पीछे हैं, जबकि एस. शाहनवाज़ आलम (NSUI) को 274 वोट मिले हैं। कुल वोटों में इंडिपेंडेंट वोट, BLANK और NOTA भी शामिल हैं, जो कैंपस-वाइड चुनावों में छात्रों की एक्टिव भागीदारी को दिखाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...