1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal Elections: बंगाल में दूसरे चरण में भी 90 प्रतिशत के करीब हुई वोटिंग, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार

West Bengal Elections: बंगाल में दूसरे चरण में भी 90 प्रतिशत के करीब हुई वोटिंग, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग समाप्त हो गयी है। शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत वोट पड़े हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और वोटिंग का समय शाम छह बजे तक है। राज्य के पूर्वी बर्धमान जिले में शुरूआती दस घंटों (शाम पांच बजे तक) में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण जिला में सबसे कम 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ।

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग समाप्त हो गयी है। शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत वोट पड़े हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और वोटिंग का समय शाम छह बजे तक है। राज्य के पूर्वी बर्धमान जिले में शुरूआती दस घंटों (शाम पांच बजे तक) में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण जिला में सबसे कम 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, चुनाव के दौरान कई जगहों पर मामूली झड़प भी हुई है।

पढ़ें :- Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में होने जा रहा बड़ा उल्टफेर, बंगाल-असम समेत तीन राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार

बता दें कि, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। कोलकाता के अलावा जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं। चुनाव के दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधे मुकाबले के कारण भवानीपुर सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाले चुनावी क्षेत्रों में से एक बन गया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘हिंदू भाई लोग मुझे वोट कर रहा है। बांग्लादेशी मुसलमान हंगामा कर रहे थे। सारा हंगामा करने वाले बांग्लादेशी मुसलमान थे जिनका वोट कट गया है। हिंदू भाई के ऊपर मुसलमान लोग अत्याचार कर रहा है।’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee)  ने कहा कि “कल रात से ही अत्याचार शुरू हो गए और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा है। यह अदालत की अवमानना है। मैंने इस तरह का लोकतंत्र कभी नहीं देखा। तृणमूल कांग्रेस चुनाव जीत रही है। सीआरपीएफ इस तरह लोगों को प्रताड़ित नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस नजर नहीं आ रही है, सब कुछ उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्हें सीमाओं की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वे एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। मैंने 1984 से चुनाव लड़ा है, लेकिन इस तरह के अत्याचार पहले कभी नहीं देखे।

ममता ने आगे कहा कि मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है। इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा… राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने हमारे एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है? इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोटिंग के बाद केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...