Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nag Panchami Remedies 2024 : नाग पंचमी पर जलाएं इस तेल का दीया , कालसर्प और पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Nag Panchami Remedies 2024 : नाग पंचमी पर जलाएं इस तेल का दीया , कालसर्प और पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nag Panchami Remedies 2024 : सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित माना गया है।शास्त्रों में वर्णित कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कालसर्प और पितृ दोष से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

तिल के तेल का दीपक
नाग पंचमी के दिन तिल-तेल के दीपक का विशेष महत्व है। चूंकि, तिल-तेल का संबंध पितरों से होता है। इसलिए, नाग पंचमी के दिन तिल के तेल का दिया जलाने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि पितरों तक भोजन पहुंचाने में तिल का खास महत्व है। इसके बिना पितरों के निमित्त किया गया कोई भी दान पूरा नहीं होता।

तिल का दीपक जलाने से क्या लाभ होगा
धर्म-शास्त्रों के अनुसार, तिल के बिना पितरों के निमित्त किया गया काम अधूरा होता है। इसलिए, पितरों की पूजा में तिल का प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि तिल से पितृ देवता प्रसन्न होते हैं। पितृ देव की प्रसन्नता से कुंडली का पितृ दोष खत्म हो जाता है। अगर, कुंडली में पितृ दोष है तो नाग पंचमी के दिन तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं।

Advertisement