Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Nails-Cutting : इस वक्त क्यों नहीं काटना चाहिए नाखून, आइये जानते है सही तरीके और समय के बारे में

Nails-Cutting : इस वक्त क्यों नहीं काटना चाहिए नाखून, आइये जानते है सही तरीके और समय के बारे में

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nails- Cutting : नाखून हमेशा खूबसूरत दिखते रहे इसके लिए लोग नाखूनों की देखभाल करते रहते है। नाखून सौन्दर्य का अहम हिस्सा है। कुछ लोगों की पहचान ही नाखून बन जाते है। नाखून को खूबसूरत बनाने के लिए लोग उसकी कटाई- छटाई करते है। कई बार सूरज ढलने के बाद लोग नाखूनों को काटने लगते है। घर के बुजुर्ग अक्सर इस आदत का विरोध करते है। बुजुर्गों का कहना होता है कि रात के वक्त नाखूनों को नहीं काटना चाहिए। इस सवाल से नई पीढ़ी अक्सर तर्क करती है कि अगर रात के वक्त नाखूनों को काटा गया तो इससे गलत क्या है? आइये जानते है  नाखून काटने के सही तरीके और समय के बारे में।

पढ़ें :- Facial Swelling Problem: बर्फ के टुकड़ों के कमाल से आपको मिलेगा चेहरे की सूजन से छुटकारा

नाखून काटने का सही समय

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन के मुताबिक, हमारे नाखून केराटिन (Keratin) से बने होते हैं। इसलिए नहाने के बाद अपने नाखूनों को काटना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि तब हमारे नाखून पानी या साबुन के पानी में भीगे हुए रहते हैं और बहुत ही आराम से कट जाते हैं। लेकिन जब हम इन्हें रात में काटते हैं तो ज्यादा देर तक पानी के संपर्क में ना आ पाने की वजह से ये सख्त हो जाते हैं। इसलिए कई बार नाखून काटते वक्त थोड़ी परेशानी हो जाती है, और उनके खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पुराने जमाने में नेल कटर लोगों के पास उपलब्ध नहीं था। उस समय में लोग नाखून या तो चाकू से काटते थे या किसी धारदार औजार से। उस वक्त रात में प्रकाश के लिए लैंप होते थे। इसलिए पहले के लोग रात के अंधेरे में नाखून काटने से मना किया करते थे।

नाखून काटने का सही तरीका यही है कि अपने नाखूनों को पहले हल्के तेल या फिर पानी में डालकर रखें। इससे आपके नाखून नरम हो जाएंगे और आप इन्हें अच्छे से काट पाएंगे।

पढ़ें :- How to make hair oil at home: घर में सिर्फ इन दो चीजों से बनाएं हेयर ऑयल, बाल होंगे काले, घने और लंबे, दूर होंगी कई समस्या
Advertisement