Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Nakshatra Parivartan 2022: सूर्य देव ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा शुभ फल

Surya Nakshatra Parivartan 2022: सूर्य देव ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा शुभ फल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Nakshatra Parivartan 2022 : ग्रह मंडल के राजा सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन हो गया है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार सूर्य ने 22 जून को नक्षत्र परिवर्तन किया है। सूर्य इस समय आर्द्रा नक्षत्र में मौजूद हैं। वे 6 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आर्द्रा भारतीय ज्योतिष में एक नक्षत्र है। संस्कृत भाषा से आए इस नाम का अर्थ होता है “नम”। आकाश मंडल में आर्द्रा नक्षत्र छटा है। यह राहु का नक्षत्र है व मिथुन राशि में आता है। पौराणिक मान्यता है कि सूर्य जब आर्द्रा नक्षत्र में होता है, तब बहुत शुभ फल देता है। इस दौरान भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उन्हें खीर-पूड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल बढ़ जाता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे पहले 15 जून को सूर्य ने राशि गोचर किया था। सूर्य ने मिथुन राशि में गोचर किया था।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 

मान्‍यता है कि सूर्य जब आर्द्रा नक्षत्र में होता है, तब बहुत शुभ फल देता है। इस दौरान भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उन्‍हें खीर-पूड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल बढ़ जाता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मिथुन:आर्द्रा नक्षत्र के सूर्य मिथुन राशि के जातकों को बहुत लाभ देंगे। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग हैं। वर्कप्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किस्मत की मदद से सारे काम पूरे होंगे। नए काम शुरू करने के लिए अच्‍छा समय है।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित होगा। अब तक रुके रहे काम अब तेजी से बनने लगेंगे। पदोन्‍नति-पैसा-प्रतिष्ठा मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे। जो लोग नया घर या गाड़ी खरीदना चाहते हैं, वे लोग इस समय इन चीजों पर निवेश कर सकते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
Advertisement