नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स पर दावा किया है कि नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के विधायक शामिल हैं। कांग्रेस ने दावा किया है सुभासपा विधायक बेदी राम नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के सरगना हैं।
पढ़ें :- अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अहम हिस्सा लॉस एंजिल्स के एक इवेंट में पेश किया गया, भारत में हनुमान जयंती पर रिलीज होगी झलक
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पार्टी का सहयोगी विधायक NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) का सरगना है। यूपी के इस विधायक का नाम बेदी राम है। इसका धंधा है देशभर में पेपर लीक करवाना और उससे पैसे बनाना। बेदी राम BJP का चहेता और उनका बेहद करीबी है।
नरेंद्र मोदी की पार्टी का सहयोगी विधायक NEET पेपर लीक का सरगना है।
यूपी के इस विधायक का नाम बेदी राम है। इसका धंधा है- देशभर में पेपर लीक करवाना और उससे पैसे बनाना।
बेदी राम BJP का चहेता और उनका बेहद करीबी है।
पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रम्प की अप्रूवल रेटिंग घटकर 'माइनस 17' में पहुंची, अमेरिकी इतिहास में सबसे कम रेटिंग वाले राष्ट्रपति बने
NDA विधायक बेदी राम का साफ कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक… pic.twitter.com/y2S0hW2Dqn
— Congress (@INCIndia) June 26, 2024
कांग्रेस ने दावा किया कि NDA विधायक बेदी राम का साफ कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक करवा सकता हूं। बेदी राम पहले भी पेपर लीक के मामले में जेल जा चुका है।
कांग्रेस ने पूछे ये सवाल
पढ़ें :- PSL में बॉल टेम्परिंग करते पकड़ा गया था पाकिस्तान का सीनियर प्लेयर, दो मैचों के लिए लगा बैन
कांग्रेस ने इस संदर्भ में कुछ सवाल भी पूछे। कांग्रेस ने पूछा कि बेदी राम पेपर लीक करवाता है, ये सबको पता है। इसके बाद भी इसे NDA में क्यों रखा गया? यूपी के लोग बताते हैं कि बेदी राम खुले तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और CM योगी का नाम लेकर रौब झाड़ता है और कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पेपर लीक होगा, इसे कोई नहीं रोक सकता। आखिर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी पार्टी का पेपर लीक सरगना को समर्थन क्यों है? साफ है: पेपर लीक जहां – BJP का कनेक्शन वहां। बता दें बेदी राम अभी यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक हैं। उनके ऊपर बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है जिसकी जांच जारी है।
सुभासपा विधायक बेदी राम ने दी सफाई
इसको लेकर सुभासपा विधायक बेदी राम ने सफाई देते हुए कहा कि मुझ पर लग रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। विधायक बेदी राम ने दावा करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आरोप साबित हुए तो पूरी संपत्ति दान दे दूंगा।