पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के रेलवे स्टेशन चौराहे के निकट स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में धुआँ एटीएम के अंदर भर गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें :- नौतनवा गैस एजेंसी की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को तहसील पर धरना, रैली सुबह 10 बजे से
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस कर्मियों ने एटीएम मशीन और पूरे केबिन की गहन जांच की। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
एटीएम में आग लगने की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस और बैंक प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
नौतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब कोई खतरा नहीं है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट