Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:नेपाल जा रही उर्वरक से लदी ट्रक टायर फूटने से पलटी,सड़क पर बिखरे सामान

नौतनवा:नेपाल जा रही उर्वरक से लदी ट्रक टायर फूटने से पलटी,सड़क पर बिखरे सामान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::नौतनवा बाईपास नेशनल हाईवे पर आज दोपहर को एक ट्रक के टायर को फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई । इस घटना में किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे हुए सामान को एकत्रित कर मार्ग को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटी हुई है ।

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

जानकारी के मुताबिक नौतनवा रेलवे माल गोदाम से एक ट्रक उर्वरक लादकर नेपाल जा रहा था कि नौतनवा बाईपास स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल के पास ट्रक का टायर फूट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.इतना अवश्य है कि ट्रक मे लदा सामान सड़क पर बिखर गया जिसके कारण कुछ देर के लिए आवागमन में दिक्कतें हुई। खबर मिलते ही नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे सामान को एकत्रित कराकर आवागमन प्रारंभ कर दिया है। हादसे का शिकार ट्रक सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा का बताया गया है।

Advertisement