Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nautapa 2023: आने वाला है मौसम का महत्वपूर्ण घटनाक्रम नौतपा ,  धरती का ये होता है हाल

Nautapa 2023: आने वाला है मौसम का महत्वपूर्ण घटनाक्रम नौतपा ,  धरती का ये होता है हाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nautapa 2023 : मौसम के बदलते तेवर से जन जीवन बेहाल हो जाता है। गर्मी के महीने में तापमान आसमान पर चढ़ने बेताब होने लगता है। ये हाल तब होता है जब नौतपा लगता है। नौतपा मौसम का वो मिजाज है जिसमें असहनीय गर्मी की वजह से लोग विकल होकर घूमते है।  गर्मी के मौसम में सूर्य देव के प्रचण्ड तेज से पशु, पछी, वनस्पतियां और मानव तड़प ने लगते है। सबके शरीर का ताप बढ़ जाता है।ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में सूर्य भगवान का तेज अपने चरम पर रहता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

इस तारीख से लग रहा है नौतपा
यह वह समय होता है जब सूर्य भगवान रोहिणी नक्षत्र में आते हैं। सूर्य भगवान के रोहिणी नक्षत्र में आते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में कुल 15 दिनों तक विराजमान रहते हैं। इसके शुरुआत के नौ दिन सबसे अधिक गर्मी वाला होता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है और प्रचंड गर्मी का एहसास होता है। आइये जानते है कब से लग रहा है नौतपा।
9 दिन तक रहेगा नौतपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार सूर्य देव 22 मई, सोमवार को सुबह 8:16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने के बाद सूर्य 2 जून, शुक्रवार की सुबह 6:40 बजे दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस तरह इस साल सूर्यग्रहण रोहिणी नक्षत्र में 12 दिन तक ही रहेंगे। बता दें इस साल नौतपा 22 मई से शुरू हो रहा है, जो शुरुआती के 9 दिन तक रहेगा।

Advertisement