Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Naxal Encounter : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नौ माओवादी किये ढेर, गोलीबारी जारी

Naxal Encounter : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नौ माओवादी किये ढेर, गोलीबारी जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

बीजापुर। छत्तीगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती (Dantewada-Bijapur Border) क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों (Security Forces) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से माओवादियों (Maoists) के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन (West Bastar Division) में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान (Joint Police Team Conducting Search Operation) पर निकली थी। तीन सितंबर को सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों से हुआ तभी गोलीबारी के दौरान नौ माओवादी (Maoists) मारे गए। फिलहाल फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।

Advertisement