नई दिल्ली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। संसद में जारी बजट सत्र के बीच संसद परिसर में एनडीए सांसदों की बैठक हुई, जहां पीएम मोदी ने सभी सांसदों से सदन में मौजूद रहने और चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा।
पढ़ें :- चुनाव सुधारों पर चर्चा से पहले NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग, सांसदों ने PM मोदी को बिहार में जीत की दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। जहां एक तरफ पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों को चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा। साथ ही अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए सब्र का फल बताया।
प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों से कहा कि अमेरिकी ट्रेड डील से अच्छा वातावरण बना है। कुछ लोग आलोचना कर रहे थे, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और धैर्य बनाए रखा, उसका परिणाम निकला कि अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया। मैंने कहा था कि विश्व व्यवस्था बदल रही है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील को प्रधानमंत्री मोदी ने मील का पत्थर बताया, जिसने द्विपक्षीय संबंधों के लिए बेहतर माहौल बनाया है। इससे अब देश में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर बढेगा और क्वालिटी प्रोडक्ट बनाए जाएंगे।
बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में एनडीए नेताओं से कहा कि गठबंधन अपनी जन-हितैषी नीतियों और कड़ी मेहनत से अलग-अलग चुनाव जीत रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से यह भी कहा कि उन्हें स्थानीय निकायों सहित अलग-अलग चुनावों में अपनी जीत से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि अच्छा काम जारी रखना चाहिए।