Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग हुआ रिलीज, कुछ ही देर में इंटरनेट पर मचा तहलका

नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग हुआ रिलीज, कुछ ही देर में इंटरनेट पर मचा तहलका

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Neelkamal Singh Party Song Release:  भोजपुरी के जाने माने मशहूर गायक नीलकमल सिंह (Singer Neelkamal Singh) पार्टी गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट पार्टी गाने दिए हैं। वीडियोज में उनका लुक एकदम रैपर जैसा होता है। नीलकमल (Neelkamal) भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियों संग काम कर चुके हैं।

पढ़ें :- इंटरव्यू के बहाने मशहूर एक्ट्रेस के साथ होटल में हुआ बलात्कार, मुकदमा दर्ज

उन्होंने कुछ महीने पहले अपना गाना ‘हीरोइन’ नाम से रिलीज किया था। भोजपुरी का यह गाना आज भी खूब सुना जाता है। अभी तक इसे 43 मिलियन (4 करोड़ 30 लाख) से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

गाने को नीलकम सिंह ने गाया है। वीडियो में मॉडल संजना मिश्रा हैं जो गाने की धुन पर नाच रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का पार्टी थीम ड्रेस पहनी है। गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है तथा म्यूजिक आर जे कांग का है। इसे बिभांशु तिवारी ने निर्देशित किया है। यूट्यूब के सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर गाना ‘हीरोइन’ 5 दिसंबर को लॉन्च किया गया।

पढ़ें :- पीसीएस ज्‍योति और आलोक मौर्य भोजपुरी गानों में बने स्‍टार, सुने 'SDM ज्‍योति चालीसा'
Advertisement