Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Neha Singh Rathore New Song: मेडल बहे गंगा धार…कहिया सुनबा ए साहब जंतर-मंतर वाला गुहार, नेहा सिंह रठौर का केंद्र पर निशाना

Neha Singh Rathore New Song: मेडल बहे गंगा धार…कहिया सुनबा ए साहब जंतर-मंतर वाला गुहार, नेहा सिंह रठौर का केंद्र पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Neha Singh Rathor New Song: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वो अपने गानों के जरिए महंगाई, बेरोजागरी समेत अन्य मुद्दों को उठाती रहती हैं। नेहा सिंह राठौर के गानों को खूब पसंद भी किया जाता है। इस बार उन्होंने अपने नए गाने में पहलनों के साथ नए संसद भवन और संसद भवन में रखे गए सेंगोल का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- Viral video: बरेली के फाइव स्टार होटल में पार्टी के दौरान व्यापारी ने मारपीट के बाद युवक को छत से फेंका नीचे

इस गाने को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर पर ‘मेडल बहे गंगा धार ऐ सैंगोल सरकार!’ नाम के साथ शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। नेहा सिंह राठौर अपने इस गाने के जरिए महिला पहलनों का समर्थन करते हुए केंद्र को घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर भी निशाना साधा है।

पढ़ें :- बजरंगबली का दर्शन कर गिरफ्तारी देने पनकी थाने निकले विधायक अमिताभ बाजपेई,एसीपी ने नहीं किया गिरफ्तार

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 9 साल में कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं आपका बहुत आभार होगा कि कुर्सी खाली कर दें। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है कि जंतर-मंतर वाली गुहार क्यों नहीं सुना जा रहा है।

Advertisement