Nepal Earthquake : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप देश के संखुवासभा ज़िले में आया था। जिसकी तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड बतायी जा रही है। लेकिन, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं है।
पढ़ें :- मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल की अपनी ही सरकार के बुलडोजर से मचा भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष से लगाई सम्मान बचाने गुहार
नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार सुबह 3.18 बजे आया और इसका सेंटर काठमांडू से लगभग 400 km पूरब में संखुवासभा-तापलेजंग बॉर्डर एरिया के पास टोपके गोला में था। भूकंप का झटका भोजपुर, पंचथर और तेहराथुम जिलों सहित पड़ोसी जिलों में भी लोगों ने महसूस किया। इससे पहले 11 जनवरी को लामजुंग जिले के बंसर के पास 3.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। नेपाल दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप आने वाले देशों में 11वें नंबर पर है।
गौरतलब है कि नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को आया 7.8 तीव्रता का भूकंप दशकों की सबसे विनाशकारी आपदा थी, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए और 10 लाख से अधिक घर नष्ट हो गए। काठमांडू के पास केंद्रित इस भूकंप ने ऐतिहासिक धरोहरों को ध्वस्त कर दिया। इस भूकंप से देश के 80 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।