Netherlands riots : नीदरलैंड हिंसा की आग में जल रहा है। आधे देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। पथराव और आगजनी से जान.माल का नुकसान हो गया है। खबरों के अनुसार, शनिवार रात को नीदरलैंड में इरिट्रिया के दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़प हो गई, पुलिस ने कहा कि हिंसा को रोकने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया क्योंकि दंगाइयों ने पुलिस की कारों और एक बस को आग लगा दी। नीदरलैंड के हेग शहर (The Hague) में फ्रूटवेग के साथ ओपेरा ज़ेलेनसेंट्रम के पास प्रवासियों के इन्हीं दो प्रतिद्वंद्वी कार्यकर्ता समूहों के बीच झड़प हो गई थी।
पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट , मार्केट में हाहाकार
अवैध प्रवासियों के इस मुद्दे पर हो रही इस हिंसा ने पूरी दुनिया को इस समस्या पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल बीते कुछ सालों में यूरोप में प्रवासियों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हुई है। यूरोपीय लोगों का कहना है कि जो प्रवासी यहां रहने के लिए आ रहे हैं, उनमें से कई तो अवैध हैं, जिस पर सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं।