NHAI Recruitment: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ज्वॉइंट एडवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in के माध्यम से अप्लाय कर सकते हैं।उम्मीदवारों को लखनऊ, कोलकाता और जबलपुर में तैनात किया जाएगा।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
इस भर्ती के लिए नियुक्ति पहली बार 2 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएगी। उसके बाद प्रदर्शन के आधार पर अवधि को एक साल के लिए बढ़ाया जाएगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- हॉर्टिकल्चर, सोशल फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर या फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से रिजाइन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
- अधिकतम 65 वर्ष
सैलरी
- 90 हजार रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- इंटरव्यू के बेसिस पर।
ऐसे करें आवेदन
- एनएचएआई की ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर क्लिक करें।
- इसके बाद “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें। इसका प्रिंट निकाल कर रख लें।