Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nile River Boat Sinks : नील नदी में मजदूरों से सवार नौका डूबी, 10 लोगों की मौत , 10 लोगों की मौत  

Nile River Boat Sinks : नील नदी में मजदूरों से सवार नौका डूबी, 10 लोगों की मौत , 10 लोगों की मौत  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nile River Boat Sinks : मिस्र की राजधानी के पास नील नदी में एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार 15 में से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस नौका में दिहाड़ी मजदूर सवार थे। खबरों के अनुसार, हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया।  हालाँकि,  नौका डूबने का सटीक कारण अज्ञात है।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

मंत्रालय ने मुआवजे की घोषणा की है। जिसमें मृतक के प्रत्येक परिवार को 200,000 मिस्र पाउंड (लगभग $ 6,466) मिलेंगे, और पांच घायल बचे लोगों में से प्रत्येक को 20,000 पाउंड ($ 646) प्रदान किए जाएंगे।

खबरों के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि बचाव कर्मियों को शवों को खोजने में घंटों लग गए। यह घटना गीजा के मोन्शात-अल-कनातेर शहर में हुई। गीजा ग्रेटर काहिरा के तीन प्रांतों में से एक है।

Advertisement