Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में महिला के यौन शोषण मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, नौ लोगों में से सात महिलाएं

दिल्ली में महिला के यौन शोषण मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, नौ लोगों में से सात महिलाएं

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर आपसी दुश्मनी के कारण एक महिला के साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने इस ममाले में केस दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। अभी तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। हैवानियत के बाद आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं को बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया।

पढ़ें :- Salman Khan House Firing Case : सलमान खान घर फायरिंग केस में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस ने केस के यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों द्वारा पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गलियों में घुमाने के मामले में 11 नामजदों में से नौ आरोपी गिरफ्तार गया गया है। पुलिस ने बताया कि 11 आरोपियों में से नौ महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और आरोपी परिवार के 16 वर्षीय लड़के के बीच दोस्ती थी। लेकिन लड़के का परिवार इसका विरोध करता था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी सीमापुरी के एक युवक से कर दी। पिछले साल नवंबर में लड़की ने नाबालिग लड़के से मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़के ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

जिसके बाद लड़के के परिवार वाले उसे बेटे की मौत का दोषी मानने लगे। शादी के बाद महिला अपने ससुराल सीमापुरी में रहती थी, लेकिन लड़के की मौत के बाद जब उसके परिवार ने लड़की की तलाश शुरू की तो वह छिपकर कड़कड़डूमा में रहने लगी।

पढ़ें :- यूपी में शराब की 880 दुकानों के लिए होगी ई-लॉटरी, करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement