लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को पहली बार लखनऊ दौरे पर पहुंचे। इस दौरन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।
पढ़ें :- रामपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, कहा-पांच लाख में बैनामा कर दो नहीं तो जान से धोना पड़ेगा हाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों की भी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @nitinnabinbjp ने लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया।#NitinNabinInUP pic.twitter.com/WpknM6ferB
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) July 4, 2026
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन ने कहा, यूपी की इस धरती को नमन करता हूं। प्रभु श्रीराम की धरती, भोले बाबा की धरती, श्रीकृष्ण की धरती को नमन करता हूं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करता हूं। यह उनका कार्यक्षेत्र रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह है, निश्चित रूप से भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। इस कार्ययोजना पर हम काम कर रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आज @BJP4India के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता तथा मा. राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर @BJP4UP के… pic.twitter.com/ExVEnTtgGJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 4, 2026
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात रहे। राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए थे।
हनुमान सेतु पहुंचे नितिन नबीन
राजधानी लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हनुमान सेतु दर्शन करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद तो लेना ही चाहिए। उत्तर प्रदेश को सब प्रकार की सुख शांति और समृद्धि मिले। उत्तर प्रदेश विकास के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार से सभी को पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों का स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़े।