Cheap Calling Recharge: अगर आप भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं, तो अब इंटरनेट वाले महंगे रिचार्ज को भूल जाइये। Jio और Airtel के वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए विकल्प हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। इन प्लान की कीमत ₹147 से शुरू होती है और सभी रिचार्ज ₹210 से कम में आते हैं। इन रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 300 SMS तक की सुविधा दी जाती है।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
Airtel के कॉलिंग प्लान
- ₹185 का प्लान: एयरटेल के इस रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं।
- ₹203 का प्लान: इस प्लान में 30 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही 300 SMS भी मिलते हैं।
- ₹206 का प्लान: एयरटेल के इस रिचार्ज में कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS शामिल हैं।
Jio के कॉलिंग प्लान
- ₹147 का प्लान: जियो का यह सबसे सस्ता वॉयस-ओनली रिचार्ज है। इसमें 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।
- ₹177 का प्लान: इस प्लान में 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी जाती है।
- ₹196 का प्लान: जियो के इस रिचार्ज में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS भी शामिल हैं।
- ₹197 का प्लान: इस रिचार्ज में कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का फायदा दिया जाता है।
किस प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा?
अगर कम कीमत में रिचार्ज कराना है, तो जियो का ₹147 वाला प्लान सबसे सस्ता विकल्प है। वहीं, 30 दिन की वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहक एयरटेल के ₹203 या जियो के ₹196 वाले प्लान पर विचार कर सकते हैं। वहीं कैलेंडर महीने की वैलिडिटी वाले रिचार्ज की अवधि रिचार्ज की तारीख के हिसाब से अलग हो सकती है।
ध्यान दें, रिचार्ज की कीमत और उपलब्धता टेलीकॉम सर्किल के अनुसार बदल सकती है। रिचार्ज कराने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर प्लान की जानकारी जरूर जांच लें।