चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले (Champawat District) की पूर्णागिरि तहसील के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार (SDM Pramod Kumar) ने नवरात्र को देखते हुए मां पूर्णागिरि धाम मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिय़े सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र शुरू होने से पहले बिजली, पानी, सड़क और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय़ से पूरी कर ली जाएं।
पढ़ें :- माता पूर्णागिरी सबके मनोरथ पूर्ण करती हैं : किशन तिवारी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी : अध्यक्ष किशन तिवारी
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। वही माता पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी (Kishan Tiwari, President of the Mata Purnagiri Temple Committee) ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान मां पूर्णागिरि धाम (Maa Purnagiri Dham) आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मंदिर समिति की ओर से नवरात्र में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।