Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण ढहाए जाने के बाद घोषित हुआ 25 हजार का इनाम

Noida News: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण ढहाए जाने के बाद घोषित हुआ 25 हजार का इनाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

Noida News:  नोएडा की एक सोसाइटी में महिला से गुंडागर्दी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस बीच नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- COWIN Certificate : कोविशील्ड विवाद के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट से PM मोदी की हटाई गई तस्वीर? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये वजह

आठ टीमें कर रही हैं छापेमारी
बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गईं हैं। सूत्रों की माने तो उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। इस बीच कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने फरार त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

अवैध निर्माण गिराए जाने पर लोगों ने बांटी मिठाईंया
बता दें कि, नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में सोमवार को नोएडा अथॉरिटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद वहां के लोगों ने खुशी जाहिर की है। अब तक श्रीकांत की ओर से धमकाई जाती रहीं महिलाओं ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। वहीं, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भी लोगों ने खुशी जाहिर की।

Advertisement