Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ बताकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने ठोंका 3 करोड़ रुपये का मानहानि का केस

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ बताकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने ठोंका 3 करोड़ रुपये का मानहानि का केस

By santosh singh 
Updated Date

गांधीनगर: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Bollywood Actress Nora Fatehi) पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया गया है। ये केस उनके ऊपर एक विमानन कंपनी ने किया है। कंपनी का आरोप है कि एक्ट्रेस के तरफ से की गई टिप्पणियों से उनकी कंपनी को नुकसान हुआ है। कंपनी का कहना है कि नोरा ने उनके चार्टर्ड विमान को ‘खिलौना विमान’ कहा था। कंपनी ने उनके इस कमेंट को अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही का दिखेगा जलवा, रचेंगी नया इतिहास

कब होगी सुनवाई?

कंपनी ने इसी साल अप्रैल में नोरा फतेही के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी ने 3 करोड़ रुपये की हर्जाने की मांग की है। कंपनी ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस द्वारा बिना किसी तकनीकी जानकारी के बयान दिया गया था। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है? 25 सितंबर को इस मामले में गांधीनगर कोर्ट में सुनवाई होगी।

नोरा फतेही वर्कफ्रंट

नोरा फतेही (Nora Fatehi)के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज हुई कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखी हैं। KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और किच्चा सुदीप जैसे स्टार्स भी नजर आए थे ।

नोरा फतेही आगे अपारशक्ति खुराना, वरुण शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों के साथ ‘साइड हीरोज’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिलहाल रिलीज पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

पढ़ें :- Video-'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद से नोरा फतेही ने झाड़ा पल्ला, बोलीं- ‘तीन साल पहले किया शूट, हिंदी गाने का नहीं था आइडिया’
Advertisement