Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Nora Fatehi Video: एक्ट्रेस से मिलते ही फूट-फूट कर रोने लगी फैन, वीडियो देखने वाले हुए हैरान

Nora Fatehi Video: एक्ट्रेस से मिलते ही फूट-फूट कर रोने लगी फैन, वीडियो देखने वाले हुए हैरान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Nora Fatehi New Video: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की मशहूर डांसर्स में से एक हैं, जो अपने डांस और लुक्स से कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे रही है। उन्होंने बहुत कम वक़्त में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई हैं और आज लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही है।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

आपको बता दें, न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी नोरा को करीब से फॉलो करती हैं। अब हाल ही में एक गर्ल फैन नोरा (Nora Fatehi) अपने सामने देख रो पड़ी और उनके पैरों में गिर पड़ी। इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें बहुत प्यार से ट्रीट किया। यह वीडिया सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो चुका है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) की एक फैन उनसे मिलने के लिए झलक दिखला जा 10 के सेट के बाहर आई हुई थी और उन्हें देखते ही जोर-जोर से रोने लगी।

इस पर नोरा ने इस गर्ल फैन को गले लगा लिया और उनसे उनका नाम पूछने लगी। जिसके उपरांत नोरा ने फैन के माथे पर प्यार से किस किया और कई बातेंभी की।

अभिनेत्री का ये स्वीट अंदाज उनकी फैन को खूब पसंद आया और वह उनके पैरों को छुने लग गई। इस पर नोरा ने फैन को उठाकर अपने गले लगा लिया। नोरा का फैन संग यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और अन्य फैंस कमेंट कर इस पर खूब प्रतिक्रिया भी देने में लगे हुए है।

 

Advertisement