Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War : उत्तर कोरिया ने रूस को दी अपनी Missile unit, यूक्रेन घबराया

Russia-Ukraine War : उत्तर कोरिया ने रूस को दी अपनी Missile unit, यूक्रेन घबराया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War :  लंबे समय से चल रूस-यूक्रेन युद्ध में समझौता होने के आसार नहीं दिख रहें है। दोनों तरफ से हमले जारी है और एक दूसरे को नुकसान पहुंचा रहे है। ताजा खबरों के अनुसार, इस युद्ध में उत्तर कोरिया एक बार फिर सीधे शामिल हो रहा है।  खबरों के अनुसार, यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी का दावा है कि उत्तर कोरिया ने पहली बार अपनी मिसाइल यूनिट रूस में भेजी है। इस यूनिट में 90 सैनिक, 120 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6 लॉन्चर शामिल हो सकते हैं। गौर करने वाली अमेरिका को इसकी जानकारी होने के बावजूद CIA ने कोई टिप्पणी नहीं की।

पढ़ें :- मॉस्को में चुनाव के आखिरी दिन ड्रोन का बड़ा हमला: रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले में 2 लोगों की मौत

इसी बीच यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी (Military Intelligence Agency) ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल यूनिट रूस भेजने की तैयारी कर चुका है। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी (GUR) के अधिकारी एंड्री चेर्नियाक के अनुसार, उत्तर कोरिया की करीब 90 सैनिकों वाली मिसाइल यूनिट रूस के पश्चिमी वोरोनेझ क्षेत्र में तैनात की जाएगी। यह यूनिट रूस की 112वीं मिसाइल ब्रिगेड के साथ काम करेगी।

उत्तर कोरिया के इस सैन्य सहयोग को रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग का सबसे बड़ा विस्तार माना जा रहा है। चेर्नियाक के मुताबिक उत्तर कोरिया हाल ही में KN-23 और KN-24 बैलिस्टिक मिसाइलों की नई खेप भी रूस भेज चुका है. रूस ने पिछले सप्ताह इन्हीं मिसाइलों में से दो का इस्तेमाल यूक्रेन पर किया।

Advertisement