North-Nastern Congo : उत्तर-पूर्वी कांगो में सशस्त्र समूहों द्वारा की जा रही हिंसा की हिंसा की घटनाओं में लोगों को जान गंवाना पड़ रहा है। अफ्रीकी देशों में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना में एक मिलिशिया हमले में उत्तर पूर्वी कांगो में कम 20 लोग मारे गए हैं। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। हमला करने के बाद बंदूकधारी मौके से निकल गए। ग्रामीणों और को निशाना बनाकर किए गए हिंसक हमलों की श्रृंखला में यह नवीनतम है।
पढ़ें :- US Snowstorm Havoc : अमेरिका में बर्फीले तूफान के कहर से 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द, कई राज्यों में आपातकाल घोषित
पूर्वी कांगो, सरकारी बलों और 120 से अधिक सशस्त्र समूहों के बीच दशक भर से लड़ाई से त्रस्त है, जिसमें अक्सर नागरिकों को निशाना बनाकर बम फेंके जाते हैं क्योंकि मिलिशिया क्षेत्र के सोने और अन्य संसाधनों में हिस्सेदारी चाहते हैं। हाल के महीनों में क्षेत्र में हिंसा बढ़ गई है क्योंकि सुरक्षा बल मिलिशिया से लड़ते हैं।
फातकी गांव में हुए हमला
स्थानीय प्रशासन के प्रमुख जीन-मैरी मकपेला ने बताया कि ‘कोऑपरेटिव फॉर द डायवर्सन ऑफ कांगो’ (कोडेको) के लड़ाकों ने जुगु इलाके के फातकी गांव में हमला कर कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए हमले के दौरान घरों में आग लगा दी गई और सामान चोरी कर लिया। हमले के वक्त ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। मगर उनके घरों में आग लगाई दी गई। फिर लोगों को जान से मार दिया गया। इस घटना से आसपास दहशत का माहौल है।