Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. November Public Holidays 2024 List : यूपी में जानें कितनी पड़ रही हैं छुट्टियां, यहां देखें लिस्ट

November Public Holidays 2024 List : यूपी में जानें कितनी पड़ रही हैं छुट्टियां, यहां देखें लिस्ट

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पूरे देश में दीपावली पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यूपी की योगी सरकार दीपावली के मौके पर रामनगरी अयोध्या में खास आयोजन करती है। दीपावली के अगले दिन से ही नवंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। यूपी सरकार के कैलेंडर में इस बार छुट्टियों की भरमार है। यूपी के सरकारी कैलेंडर में नवंबर महीने में तीन राजपत्रित अवकाश और तीन निर्बन्धित अवकाश हैं।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव का सपना सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, भाजपा ने पूरा किया : मुख्यमंत्री योगी

नवंबर महीने में किस-किस दिन छुट्टी?

उत्तर प्रदेश के कैलेंडर में नवंबर 2024 में तीन राजपत्रित अवकाश हैं। पहली छुट्टी दो नवंबर को गोवर्धन के मौके पर है। दूसरी छुट्टी तीन नवंबर भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती के मौके पर है। हालांकि इस दिन रविवार भी है। इसके अलावा एक अन्य राजपत्रित अवकाश 15 नवंबर (शुक्रवार) को है। इस दिन गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा है।

राजपत्रित अवकाश

2 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा- शनिवार

पढ़ें :- लखनऊ में बुआ की बेटी के साथ युवक ने सुसाइड़ किया, तीन साल से चल रहा था अफेयर

3 नवंबर 2024 – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती – रविवार

15 नवंबर 2024 – गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा- शुक्रवार

बात अगर नवंबर महीने के निर्बन्धित अवकाशों की करें तो इन छुट्टियों की संख्या तीन है। यूपी सरकार के मुताबिक, राज्य के कर्मचारी साल में दो निर्बन्धित अवकाश का इस्तेमाल कर सकते हैं। नवंबर महीने में सात नवंबर को छठ पूजा, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस है।

निर्बन्धित अवकाश

7 नवंबर 2024 – छठ पूजा – गुरुवार

पढ़ें :- ओवैसी ने अखिलेश को दिया खुला ऑफर, बोले-'AIMIM नहीं चाहती यूपी में BJP फिर सरकार बनाए, हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं

16 नवंबर 2024 – वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस – शनिवार

24 नवंबर 2024 – गुरु तेग बाहदुर शहीद दिवस – रविवार

Advertisement