Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ नहीं रखना पड़ेगा गिरवी : राहुल गांधी

अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ नहीं रखना पड़ेगा गिरवी : राहुल गांधी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर एक बार फिर वीडियो शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोज़गारी का चरम झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को मात्र एक ‘मेडिकल बिल’ (Medical Bill) गरीबी की खाई में धकेल देता है।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया
पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि महंगे इलाज, महंगी जांच और महंगी दवाइयों की वजह से आम आदमी उधारी और ब्याज के ऐसे चक्र में फंस जाता है जहां से बाहर निकलने में उसे वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कर हर भारतीय को इस असुरक्षा के चक्र से बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ गिरवी नहीं रखना पड़ेगा।

Advertisement