Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की मिली धमकी, MHA अधिकारी को आया ईमेल

अब गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की मिली धमकी, MHA अधिकारी को आया ईमेल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में स्कूलों के बाद अब गृह मंत्रालय की बिल्डिंग (Home Ministry Building) को बम से उड़ाने की धमकी का मेल बुधवार को आया है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। ये ईमेल गृह मंत्रालय (Home Ministry) के वरिष्ठ अधिकारियों को मिला था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ये ईमेल (email) आया था।

पढ़ें :- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग को पूरी तरह चेक किया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस धमकी वाले ईमेल को फेक करार दिया है।

Advertisement