Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब अंबाला में कुरुक्षेत्र से BJP सांसद का विरोध कर रहे किसानों पर चढ़ाई गई गाड़ी, लगा बड़ा आरोप

अब अंबाला में कुरुक्षेत्र से BJP सांसद का विरोध कर रहे किसानों पर चढ़ाई गई गाड़ी, लगा बड़ा आरोप

By संतोष सिंह 
Updated Date

अंबाला । लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) हिंसा कांड का विवाद अभी थमा नहीं है, कि इसी बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इसी तरह की एक और हिंसक घटना सामने आई है। आरोप है कि बीजेपी नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसान पर गाड़ी चढ़ाई गई, जिसमें वह जख्मी हो गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सैनी (BJP MP from Kurukshetra Nayab Saini) के काफिले ने अंबाला (Ambala)  के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ा दी।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय
पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन

फिलहाल उस किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह हॉस्पिटल में भर्ती है। अंबाला (Ambala)  के नारायणगढ़ (Narayangarh) की इस घटना को लेकर कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी (Youth Congress National President Srinivas Biwi) ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या भाजपाई पागल हो चुके हैं? कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सैनी के काफिले ने अंबाला (Ambala) के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाई।

जानें क्या है मामला

आज नारायणगढ़ (Narayangarh)  में एक सम्मान समरोह में खेल मंत्री संदीप सिंह (Sports Minister Sandeep Singh) और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी (BJP MP from Kurukshetra Nayab Saini) पहुंचने वाले थे। जैसे ही किसानों को इस बात का पता चला किसान वहां उस कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच गए। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस विरोध में एक किसान घायल भी हो गया है। किसान ने आरोप लगाए कि उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई है।

Advertisement