लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सराकर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने PDA समाज का वोट कटवाकर या कुछ समय के लिए हटवाकर वोट का हक़ छीना था, अब पीडीए समाज ने ठान लिया है कि वो भाजपा को हमेशा के लिए ही हटा देगा। न चलेगी हक़मारी, न मतमारी, इस बार PDA सरकार हमारी…
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये बढ़े दाम
भाजपा ने PDA समाज का वोट कटवाकर या कुछ समय के लिए हटवाकर वोट का हक़ छीना था, अब पीडीए समाज ने ठान लिया है कि वो भाजपा को हमेशा के लिए ही हटा देगा।
न चलेगी हक़मारी, न मतमारी
इस बार PDA सरकार हमारी pic.twitter.com/p9ZgRRBwoA— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2025
पढ़ें :- अखिलेश बोले: हमारी एक विधायक को गुमराह कर लिया गया, कहां FIR करें, Mou भी पर उठाएं सवाल: कहा मैनें अपने घर में दो चूल्हें बनवा लिये है।
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा कि, हक़ का गणित: 18000-14 = 17986…चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘भाजपा-चुनाव आयोग-ज़िलाधिकारी की तिकड़ी’ अभी तक, हमारे द्वारा दिये गये 18000 एफ़िडेविट में से सिर्फ़ 14 शपथपत्रों के बारे में ही, वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफ़ाई दे पायी है।
हक़ का गणित : 18000-14 = 17986
चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘भाजपा-चुनाव आयोग-ज़िलाधिकारी की तिकड़ी’
अभी तक, हमारे द्वारा दिये गये 18000 एफ़िडेविट में से सिर्फ़ 14 शपथपत्रों के बारे में ही, वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफ़ाई दे…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2025
पढ़ें :- ममता बनर्जी, बोलीं-राम सबके हैं, कानून-व्यवस्था से नहीं होने दूंगी खिलवाड़, 'रामनवमी' पर भाजपा के जुलूस को लेकर चढ़ा पश्चिम बंगाल का सियासी पारा
उन्होंने आगे लिखा, 18000 हलफ़नामों में से 14 को कम भी कर दें तो भी 17986 का हिसाब बाक़ी है। यही है हक़ का गणित। दरअसल, इन दिनों विपक्षी दल के नेता सरकार और चुनाव आयोग पर कथित वोटी चोरी का आरोप लगाकर घेर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल के प्रमुख नेता इस मुद्दे को लेकर सरकार को भी घेर रहे हैं।