1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajya Sabha Elections 2026 : कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नामों का किया एलान

Rajya Sabha Elections 2026 : कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नामों का किया एलान

कांग्रेस (Congress) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections 2026) के लिए गुरुवार को पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections 2026) के लिए गुरुवार को पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। जबकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

फूलो देवी लगातार दूसरी बार उम्मीदवार

54 वर्ष की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा भेजा था और अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी : आराधना मिश्रा

राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट

तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।

छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।

हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।

हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।

पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...

तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।

दलित चेहरा करमवीर सिंह बनाए गए प्रत्याशी

हरियाणा से पार्टी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा को पार्टी के उभरते युवा चेहरों में गिना जाता है और वे राज्य की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं तमिलनाडु से उम्मीदवार क्रिस्टोफर तिलक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और दक्षिण भारत में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

बता दें कि दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज 5 मार्च है, जिसके बाद 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...