1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नीतीश के समर्थक बोले-राज्यसभा जाने का फैसला दुखद, राजद ने बताया बड़ा पॉलिटिकल अपहरण, कांग्रेस बोली- बिहार में तख्तापलट

नीतीश के समर्थक बोले-राज्यसभा जाने का फैसला दुखद, राजद ने बताया बड़ा पॉलिटिकल अपहरण, कांग्रेस बोली- बिहार में तख्तापलट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया वह राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा कि वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसका उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया वह राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा कि वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसका उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

यह एक बहुत बड़ा पॉलिटिकल अपहरण: मृत्युंजय तिवारी

बिहार के ताजा सियासी घटनाक्रम पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल राजद नेता मृत्युंजय तिवारी (RJD leader Mrityunjay Tiwari) ने कहा कि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बीजेपी नीतीश कुमार को चुनाव के बाद इतनी जल्दी हटा देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार कह रहे थे कि बीजेपी जदयू को खत्म कर देगी और नीतीश कुमार को सीएम पद से हटा देगी।

मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने यह भी आरोप लगाया कि जदयू के बहुत सारे लोग बीजेपी से मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा पॉलिटिकल अपहरण है। बीजेपी (BJP)का अपने साथियों के साथ रवैया धीरे-धीरे साफ हो रहा है।

कांग्रेस बोली- बिहार में किया गया तख्तापलट

पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश (Congress Party General Secretary Jairam Ramesh) ने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वह अब सच साबित हो गई है। साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है।

पढ़ें :- यूपी बीजेपी ने स्नातक और शिक्षक MLC के 6 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको कहां से उतारा?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...