Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. GST Collection : अक्टूबर माह में जीएसटी संग्रह में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

GST Collection : अक्टूबर माह में जीएसटी संग्रह में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

GST Collection: बीते अक्टूबर माह में वस्तु और सेवा कर संग्रह में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी संग्रह (GST Collection) है। दूसरी बार जीएसटी संग्रह का आकड़ा डेढ़ लाख करोड़ के पास पहुंचा है। बता दें कि जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अक्तूबर महीने में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 26,039 करोड़ रुपये रहा।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

 

पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। इसके अनुसार केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।

आंकड़ों के अनुसार उपकर के जरिए 10,505 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement