Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. October Perfect Tourist Destination : अक्टूबर के महीने में करें यहां की सैर , मौसम होता है  लुभावना

October Perfect Tourist Destination : अक्टूबर के महीने में करें यहां की सैर , मौसम होता है  लुभावना

By अनूप कुमार 
Updated Date

October Perfect Tourist Destination : पर्यटन के लिए अक्टूबर का महीना बहुत सुहावना होता है।पहाड़ों की वादियां और समुद्र के तट  इस महीने में सुखमय वातावरण प्रदान करते है। पर्यटन के लिए भारत में इस महीने में कई खूबसूरत जगह हैं। सैलानी जहां एक बार जाकर बार बार वहां जाना पसंद करते है। बारिश के बाद हिल स्टेशन एकदम हरे-भरे होते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

पढ़ें :- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देगा एक पौधा, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया यह कदम

महाबलेश्वर
अक्टूबर के महीने में आप महाराष्ट्र के सबसे फेमस हिल स्टेशन महाबलेश्वर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां मैप्रो गार्डन, वेन्ना लेक, लिंगमाला वॉटरफॉल तक कई जगहों पर घूम सकते हैं।

पचमढ़ी
मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी होशंगाबाद जिले में पड़ता है। अक्टूबर में यहां मनमोहने वाली घनी हरियाली और आकर्षित करने वाले वॉटरफॉल देखने को मिलते हैं। आप यहां की प्राचीन गुफाओं में भी घूम सकते हैं।

दमन दीव
अगर आप सागर की लहरों को देखने का आनंद उठाना चाहते है तो  अक्टूबर के महीने में दमन दीव का मौसम खुशनुमा रहता है। अरब सागर में स्थित ये भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो अपने शांत और शानदार बीच के लिए जाना जाता है।

पढ़ें :- Best Places To Visit : प्रकृति के गोद में बिताना चाहते हैं कुछ पल तो देंखे यहां की हरियाली
Advertisement