Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के भदोही जिले में सबसे उम्रदराज 131 साल की महिला की मौत

यूपी के भदोही जिले में सबसे उम्रदराज 131 साल की महिला की मौत

By संतोष सिंह 
Updated Date

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सबसे उम्रदराज महिला की मौत हो गई है। अपनी चार पीढ़ियों को देख चुकी महिला की मौत पर उसके परिजन उसका शव गाजे-गाज, डीजे की धुन पर नाचते-गाते अबीर उड़ाते अंतिम संस्कार के लिए ले गये। उसके अंतिम संस्कार में भदोही जिले के कई गांवों के लोग पहुंचे थे।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि औराई विकास खंड के चैरी थाना अन्तर्गत सिकंदरा गांव निवासीनी 131 वर्षीय कलूई देवी का निधन हुआ है। गांव वालों ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी तक 121 साल वृध्द की मौत होने की उनके पास जानकारी है। लेकिन यह भदोही जिले का यह पहला मामला है जो 131 साल के कलूई देवी की मौत हुई है। ग्रामीणों व उसके परिजनों के मुताबिक कलूई देवी की उम्र 131 वर्ष है।

Advertisement