Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले ओम प्रकाश राजभर, जानिए इसके पीछे की असली वजह?

UP BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले ओम प्रकाश राजभर, जानिए इसके पीछे की असली वजह?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के खिलाफ अक्सर बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा (BJP) प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) भी मौजूद थे।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sex Scandal : अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गृह मंत्री ने दी जानकारी

बताया जा रहा है कि दो दिनों पूर्व उन्होंने अमित शाह (Amit Shah) से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। वहीं, अब स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विधानसभा चुनाव 2022 (assembly election 2022) से पहले स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar)  भाजपा (BJP) से फिर गठबंधन कर सकते हैंं। ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने भी कहा है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। बता दें कि, पिछड़ों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा लगातार कोशिशें कर रही है।

वहीं, अब ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) से हुई मुलाकात के बाद की राजनीतिक अटकलें लगाई जाने लगीं हैं। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) तैयारी में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वे भागीदारी संकल्प मोर्चा भी बनाए हुए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले दावा किया भा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं
Advertisement