1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Body Immunity : ये सुपरफूड खाने में जरूर करें शामिल , बढ़ जाएगी शरीर की इम्यूनिटी

Body Immunity : ये सुपरफूड खाने में जरूर करें शामिल , बढ़ जाएगी शरीर की इम्यूनिटी

शरीर के लिए भोजन में पोषक तत्व का होना बहुत आवश्यक है। आवश्यक पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और रौघेज हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Body Immunity : शरीर के लिए भोजन में पोषक तत्व का होना बहुत आवश्यक है। आवश्यक पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और रौघेज हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बहुत सारे ऐसे सीड्स हैं जिन्हें खाने से भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। इन्हें खाने का कोई समय फिक्स नहीं होता। इन्हें कभी भी खा सकते हैं। इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, फैट आदि होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। आइये जानते इन सीड्स के बारे में।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

1. अलसी
फ्लैक्स सीड्स में 110 कैलोरी होती है। इसे अलसी के नाम से भी जानते हैं। यह फाइबर, फैट और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। मिनरल्स में इसमें आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega 3) का फ्लैक्स सीड्स बेहतरीन सोर्स है। यह हार्ट के सही काम करने के लिए अहम है तो दूसरी ओर यह स्किन और आंखों के लिए भी जरूरी है। हाई बीपी को नियंत्रित करने में भी यह सहायक है।

2. चिया 
इसे पानी में भिगोकर खाने के बहुत फायदे हैं। इसके फाइबर दूसरे सीड्स जितने सख्त नहीं होते, इसलिए पानी में रातभर भिगोने से काम चल जाता है। इसमें 138 कैलोरी होती है। इसे खाने से एंजाइम और हार्मोन भी एक्टिव हो जाते हैं। इसे खाने से वजन पर काबू रहता है। चूंकि कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा, इसलिए खाने पर पेट भरे होने का अहसास होता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी होती है, इसलिए यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

3. तिल
इसे अंग्रेजी में Sesame Seeds कहते हैं। यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बनाकर रखने में मददगार होता है। इसमें 103 कैलोरी होती है। यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से शरीर की शुगर बैलेंस रहती है। कैल्शियम की मौजूदगी की वजह से यह हड्डियों के लिए भी अहम है। इसे कैंसर रोधी भी माना गया है। इसे स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। भरपूर फाइबर की वजह से यह पाचन में भी मददगार है। यह लिवर के साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मददगार है।

पढ़ें :- सावन के आखिरी सोमवार को घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी मिष्ठान, जानें सबसे आसान रेसिपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...