Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. OMG: बॉलीवुड की हस्तियों के अजीबो-गरीब शौक जान कर रह जाएंगे हैरान

OMG: बॉलीवुड की हस्तियों के अजीबो-गरीब शौक जान कर रह जाएंगे हैरान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Strange Hobbies of Bollywood Celebrities: कुछ आदतें और शौक ऐसे होते हैं जो समय के साथ भी नहीं बदलती बल्कि उम्र के साथ भी नहीं बदलती। आज हम आपको बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसी हस्तिों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके हैरान कर देने वाले शौक को जानकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

पढ़ें :- आदित्य से ब्रेकअप की खबरों के बीच जिम के बाहर स्पॉट हुईं अनन्या, मुस्कुराहट ने खोल दिया दिल का हाल

जैसे बॉलीवुड एक्टर जितेन्द्र को बेहद अजीब आदत है कि वह टॉयलेट में बैठकर पपीता खाते हैं। जितेन्द्र कई साल से ऐसा करते आ रहे है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के शौक को जानने के बाद तो आपकी रुह कांप जाएगी।

सुष्मिता सेन को सांप बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने कुत्ता बिल्ली नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजगर को पाल रखा है। इसके अलावा सुष्मिता सेन को खुले में नहाना पसंद है इसलिए उन्होंने अपनी छत पर बाथ टब लगा रखा है।

वहीं करीना कपूर को नाखून चबाने की आदत है। सलमान खान को साबुन का कलेक्शन रखने का शौक है। सलमान के पास हैंडमेड सोप, हर्बल सोप और डिजाइनर सोप का कलेक्शन है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के पास साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है।

पढ़ें :- Vicky Kaushal और Tripti Dimri के बाद अब Bad News में हुई Ananya Pandey की एंट्री
Advertisement