Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव ,बोले- भाजपा को सत्ता से हटाना समाजवादी पार्टी का है पहला लक्ष्य

इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव ,बोले- भाजपा को सत्ता से हटाना समाजवादी पार्टी का है पहला लक्ष्य

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के बारे में कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का लक्ष्य भाजपा (BJP) को हटाना है। इसलिए हम जब भी किसी गठबंधन में आए सम्मानजनक तरीके से आए हैं। वहीं, बसपा सांसद दानिश अली (MP Danish Ali) को पार्टी से निलंबित करने पर उन्होंने कहा कि जब मैं प्रेस कांफ्रेंस में आ रहा था तभी मुझे भी पत्र सर्कुलेट होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि ये सब चंडूखाने की गप है।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने वाले 12 रैट माइनर्स को सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर मजदूरों को बचाया है। हम उनका सम्मान करते हैं।

Advertisement