Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा और सहयोगी दल, समग्र NDA कुनबा, कई स्वयंसेवी संगठन और देश की जनता मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान देशभर में चलाने वाले हैं। हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है। पहले गुजरात में, फिर बाद में देशभर में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक और कई जगह एक सप्ताह तक, सेवा सप्ताह के रूप में जन्मदिन मनाती थी।

पढ़ें :- BJP सरकार संविधान, लोकतंत्र विरोधी है...कर रही है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

परन्तु इस वर्ष एक विशेष प्रयोजन है, क्योंकि एक लंबी संगठनात्मक कार्यविधि के बाद 7 अक्टूबर 2026 को मोदी जी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री काल को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, और अभी मोदी जी का कार्यकाल चालू है। तो इस देश में बहुत कम नेता ऐसे मिलते हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार जनसेवा का रिकॉर्ड रखते हैं।

अमित शाह ने कहा, ये सेवा संकल्प अभियान पूरे राष्ट्र में चलेगा, राष्ट्र की हर प्रशासनिक इकाई, यानी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में चलेगा। हर जिले में, हर लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र में और बूथ तक सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम जनता तक पहुंचने वाले हैं। जब से नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने, तब से उन्होंने अपने आप को प्रधान सेवक के रूप में लाल किले की प्राचीर से इस देश की जनता को परिचय कराया।

संविधान दत्त शक्तियों का गरीब कल्याण के माध्यम से हर गरीब के जीवन स्तर को उठाने में प्रयोग करना, देश को एक प्रमुख अर्थतंत्र बनाने के लिए प्रयोग करना, देश को सुरक्षित करने के लिए उपयोग करना और देश की आंतरिक सुरक्षा सुचारू बनाकर दशकों तक पेंडिंग ढेर सारे नासूर बने मुद्दों का समाधान करना, 2047 तक भारत समग्र विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम हो, ऐसे विकसित भारत की रचना करने का दृढ़ संकल्प जनता को दिलवाना।
मैं मानता हूं, आजादी के बाद बहुत कम नेताओं ने इस प्रकार से देश का नेतृत्व किया है।

अमित शाह ने कहा, 2014 से 26 के राजनीतिक दौर में भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद समाप्त हुआ और politics of performance की दिशा में देश की जनता आगे बढ़ी है। पहली बार रीढ़ की हड्डी वाली विदेश नीति का परिचय देश की जनता को हुआ है। हमारी रक्षा नीति हो या विदेश नीति हो… इसका आधार भारत प्रथम है, भारत का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। जो अर्थतंत्र फ्रेजाइल 5 में गिना जाता था, आज हम टॉप 5 में हैं। अभी-अभी पहली तिमाही के आंकड़े आए हैं, 7.8% की जीडीपी के साथ बड़े अर्थतंत्रों में हम टॉप पर हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं

 

Advertisement