मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद एयरपोर्ट (Moradabad Airport) पर यूपी सरकार (UP Government) के विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रनवे पर विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया, जिसके बाद उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया। विमान के अंदर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) बैठे थे। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पढ़ें :- जलभराव का मुख्य कारण भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है : अखिलेश यादव
तकनीकी टीम ने विमान की जांच कर खराबी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह अब कंट्रोल में है और सभी यात्री और अधिकारी सुरक्षित हैं।