OnePlus Ace 6 Ultra : स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपनी Ace सीरीज में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। यह डिवाइस OnePlus Ace 6 Ultra हो सकता है, जिसको लेकर लगातार अटकलें लगायी जा रही हैं। इस बीच, कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस के जल्द लॉन्च होने के संकेत दिये हैं।
पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी
OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने संकेत दिया है कि एक नया “OnePlus Ace” फोन जल्द आने वाला है। लेकिन, उन्होंने अपकमिंग डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि OnePlus Ace 6 Ultra ही नया डिवाइस हो सकता है। यह चीन के MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर PMB110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो चुका है। इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से डिवाइस के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते रहे हैं।
पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Ace 6 Ultra को 165Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट वाली 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह इसे गेमिंग और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस के लिए दमदार विकल्प बना सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है और 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
लीक्स की मानें तो OnePlus Ace 6 Ultra को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB जैसे कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। रियर साइड में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है।
OnePlus Ace 6 Ultra को Black और Titanium कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी या नहीं इसकी डिटेल नहीं मिली हैं।