Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus आज अपना सबसे सस्ता फोन और स्मार्ट टीवी करेंगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

OnePlus आज अपना सबसे सस्ता फोन और स्मार्ट टीवी करेंगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भारतीय बाजार में वनप्लस गुरुवार यानी 17 फरवरी को नॉर्ड सीरीज का नया फोन OnePlus Nord CE 2 5G लॉन्च करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord CE 2 5G कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। OnePlus Nord CE 2 5G के साथ OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी को भी पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअफ मिलेगा।

पढ़ें :- Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, खुद को सेफ करने के लिए फटाफट करें ये काम

OnePlus ने OnePlus Nord CE 2 5G और OnePlus TV Y1S, OnePlus TV Y1S Edge टीवी की लॉन्चिंग के लिए ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट की शुरुआत आज शाम 7 बजे होगी जिसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत

OnePlus Nord CE 2 5G की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये हो सकती है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। वहीं 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज को 25,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है। OnePlus Nord CE 2 5G को बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर में पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 2 5G की स्पेसिफिकेशन

पढ़ें :- 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 5Gमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन को बहामास ब्लू और ग्रे मिरर कलर में पेश किया जाएगा। रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन को 256 जीबी तक की स्टोरेज और 8 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

जहां तक कैमरे का सवाल है। तो OnePlus Nord CE 2 5G को 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन में एक 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर भी होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वनप्लस के इस फोन को 4500mAh की बैटरी और 65W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement