Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Rule Change : घरेलू LPG सिलेंडर की पिछले तीन महीने में 2 बार कीमत बढ़ने के बाद मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जिसकी वजह से देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों पर असर पड़ने वाला है। दरअसल, मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या को प्रति वर्ष 9 से घटाकर सिर्फ 4 कर दी है। यानी अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में सस्ते सिलेंडर सिर्फ 4 ही मिलेंगे।
पढ़ें :- ईरान- यूएस युद्ध के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने गनबोट पर की गोलाबारी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती थी। यानी योजना के लाभार्थियों को 9 की जगह सिर्फ 4 सिलेंडर पर ही ये सब्सिडी मिलेगी। पांचवें सिलेंडर पर उन्हें भी सामान्य दर से कीमत ही चुकानी पड़ेगी। सरकार का कहना है कि उज्ज्वला योजना में LPG सिलेंडरों में ये कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हालांकि, जनवरी, फरवरी, मार्च में मिल चुके सिलेंडर को नए नियम के तहत में नहीं गिना जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी एक वित्त वर्ष के लिए दी जाती है और फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत अप्रैल महीने से होती है। योजना के लाभार्थी अप्रैल 2026 से मार्च 2027 के बीच 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर ले सकेंगे।