Oppo Pad Mini : मशहूर टेक कंपनी ओप्पो का अपकमिंग पैड मिनी , चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च होने से पहले ही गीकबेंच पर सामने आ गया है। कंपनी ने हाल ही में एक ऑफिशियल वीडियो के जरिए इस टैबलेट की झलक दिखाई है। इसका पतला डिज़ाइन, एक जैसे बेज़ल और बीच में लगा फ्रंट कैमरा नज़र आ रहा था। कहा जा रहा है कि कंपनी इसके साथ ही एक ज़्यादा पावरफुल Pad 5 Pro भी तैयार कर रही है। ये टैबलेट चीन में ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा और Find X9s Pro हैंडसेट के साथ लॉन्च होंगे। कंपनी उसी दिन Oppo Watch X3 Mini और Oppo Enco Clip 2 से भी पर्दा उठाने वाली है।
पढ़ें :- लॉन्च से पहले Honor Magic 8 Pro Air और Magic 8 RSR के मेन फीचर्स आए सामने, चेक करें डिटेल्स
ऑक्टा-कोर चिप
Oppo का एक डिवाइस, मॉडल नंबर OPD2515, Geekbench पर दिखाई दिया है, जिसे माना जा रहा है कि यह Oppo Pad Mini हो सकता है। इस बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट में 3.32GHz की बेस फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर चिप लगा है, जिसमें 6 कोर 3.32GHz पर और दो हाई-परफॉर्मेंस वाले कोर 3.80GHz पर चल रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट हो सकता है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC से थोड़ा नीचे का माना जा रहा है। Single-Core Test में इसका स्कोर 2,762 और मल्टी कोर टेस्ट में 9,037 रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका सिंगल-कोर परफॉर्मेंस Elite वेरिएंट से थोड़ा कम है, लेकिन Multi-core Performance लगभग उसके करीब है।