Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा को जिताने में मदद करेंगे ओवैसी : साक्षी महाराज

बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा को जिताने में मदद करेंगे ओवैसी : साक्षी महाराज

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने बिहार में भाजपा की मदद की थी, अब यूपी में मदद करने आए हैं और बंगाल में भी मदद करेंगे। वहीं, साक्षी महाराज के इस बयान के बाद से ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहने वाले विपक्ष की बात पर मुहर लगा दी है।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

बता दें कि ओवैसी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने सपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ का दौरा किया था। इसके अलावा वह जौनपुर भी गए थे।

उत्तर प्रदेश से पहले बिहार में भी ओवैसी ने अपनी जबरदस्त एंट्री से चुनाव के सारे समीकरणों को बदल दिया था। कई चुनावी विश्लेषकों ने माना था कि ओवैसी के जाने से बिहार में एनडीए को फायदा हुआ और महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गया। कई राजनीतिक दल ओवैसी को बीजेपी की बी टीम भी करार दे चुके हैं।

 

पढ़ें :- Nijjar Murder Case : कनाडा पुलिस ने जारी की निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की तस्वीर, सभी आरोपी भारतीय
Advertisement