नई दिल्ली। पाकिस्तान के टीवी चैनलों ने दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) सितंबर में पाकिस्तान आने वाले है। लेकिन दावे की पोल जब खुली तो फिर से पाकिस्तान की फजीहत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया, खासकर समा टीवी ने फर्जी खबर चलाई कि ट्रंप 18 सितंबर को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे। जबकि व्हाइट हाउस (White House ) के अनुसार, ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे।
पढ़ें :- T20 World Cup Final : फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) 17 से 19 सितंबर को ब्रिटेन का राजकीय दौरा करेंगे। आमतौर पर राजकीय दौरे ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में होता है लेकिन मरम्मत की वजह से ट्रंप का दौरा विंडसर कैसल (Windsor Castle) में होगा। 19 साल पहले कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान गया था।
आखिरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब से कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति वहां नहीं गया। पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने और प्रायोजित करने के लिए जाना जाता है।
रिपोर्ट: सतीश सिंह